Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के खड़ग्राम में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि इस दौरान दो कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए. पुलिस ने अज्ञात हमलावारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, सालार में पंचायत चुनाव की तैयारी के दौरान तृणमूल कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें टीएमसी के 14 कार्यकर्ता घायल हो गए.

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का ऐलान होते ही राज्य में एक बार फिर हिंसा का दौर शुरू हो गया है. मुर्शिदाबाद जिले के खड़ग्राम में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जबकि इस दौरान दो कार्यकर्ता घायल हो गए. घटना के बाद अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

जानकारी के मुताबिक, मुर्शिदाबाद जिले के रतनपुर नवदीप गांव में शाम को अज्ञात हमालावरों ने कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी. कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम फूलचांद शेख है. वह केरल में माइग्रेंट मजदूर है और वह 10 दिन पहले ही अपने गांव आया था. शाम के वक्त फूलचांद अपने दो दोस्तों के साथ ताश के पत्ते खेल रहा था. इस दौरान अज्ञात हमलावारों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें फूलचांद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो कांग्रेस कार्यकर्ता मोनिका BB और नियाज शेख घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर ही है.