Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल,आष्टा में मुख्य अतिथि एस. डी. एम. श्री आनंद सिंह राजावत और नायब तहसीलदार श्री अतुल शर्मा के सानिध्य में कक्षा दसवीं के प्रतिभावान छात्रों के सम्मान के साथ ही ‘ओपन स्पोर्ट्स मीट’ का सफलतापूर्वक हुआ समापन*

किरण रांका रिपोर्टर

पिछले तीन दिनों से आष्टा शहर के ‘दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल’ में चल रहे तीन दिवसीय ओपन स्पोर्ट्स मीट का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। जिसमें प्रतिभागियों के द्वारा बैडमिंटन, शतरंज , और टेबल टेनिस जैसे रोमांचक खेलों का फाइनल खेल खेला गया। इसमें सभी खिलाड़ियों ने बड़े ही जोश , उत्साह और लगन के साथ भाग लिया। बैडमिंटन में प्रतिभागियों के 3 वर्ग बनाते हुए एकल और युगल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जहाँ एकल बैडमिंटन के प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान आंजनेय कुमार गौड़ ने, द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान प्रशांत शर्मा ने तथा तृतीय वर्ग में भगत सिंग ठाकुर ने प्रथम स्थान के साथ विजय हासिल की। युगल बैडमिंटन के प्रथम वर्ग में आंजनेय कुमार गौड़ और अनुराग ठाकुर , द्वितीय वर्ग में अमन मेवाड़ा और विशाल मेवाड़ा तथा तृतीय वर्ग में भगत सिंग ठाकुर और अंजनी कुमार गौड़ ने विजय हासिल की। वहीं टेबल टेनिस में हिमांशु राय श्रीवास्तव को सफलता का उपहार मिला।t शतरंज में हबीब खान(बब्बन भाई) ने अपनी तीव्र बुद्धि का उपयोग करते हुए अपने आपको सफलता के आईने में देखा । इसी के साथ प्रशांत शर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। सभी विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के कक्षा 10 वीं में सर्वश्रेष्ठ अंक से उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया। पुरस्कार की इस बेला में सृष्टि वर्मा 91.6%,सार्थक सरसिया 88%,आरव देशलहरा 87.4%,नवीन ठाकुर 86%,पूर्वी टेलर 85.6% को सम्मानित किया गया। विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा मीनल पठारिया को भी सम्मानित किया गया। मीनल ने इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह नेपाल जाकर इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल अपने नाम पर करते हुए एक बार फिर से सभी को गौरवान्वित किया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.डी.एम. श्री आनंद सिंह राजावत, नायब तहसीलदार श्री अतुल शर्मा, विद्यालय के संचालक श्री ध्रुव कुमार तिवारी, श्रीमती पायल अली , श्री बहादुर सिंह, श्री ज्ञान सिंह ठाकुर, सैय्यद आदिल अली और विद्यालय की प्राचार्या डॉ.संगीता सिन्हा उपस्थित थे। इन सभी के द्वारा विजयी खिलाड़ियों व सफ़ल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।