Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा

गंधवानी विकासखंड के छोटे से गांव खंडलाई पिपली की रहने वाली पूर्वा मंडलोई ने एमपीपीएससी में 22 वी रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होकर ग्राम पीपली गई वहा पर नेमिचन्द्र सतपुड़ा अशोक सतपुड़ा शैलेंद्र शर्मा एवम इंदौर संभाग ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा आदि ने मिठाई खिलाई गई एवम फूल माला से स्वागत किया गया और ग्राम खंडलाई में पूरा गांव ने पुष्प माला से स्वागत किया गया और डीजे से पूरे गांव की जनता ने नाचते हुए गांव में रेली निकली गई और मिठाई बाटी गई इसमें स्टेट बैंक गंधवानी के सस्थाप्रबंधक कैलाश नर्गेश,आ,जा,सेवा, सहकारि के लेखापाल दयाराम नर्गेश और नानाजी जोगिया नरगेश मामाजी सीताराम नर्गेश आशीष भाई,अंकल राजू मंडलोई सुजल मंडलोई आदि गांव की जनता उपस्थित थी और बधाई दी गई गंधवानी क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है उन्होंने यह मुकाम लगातार परिश्रम और प्रयास के बल पर हासिल किया है जिससे कि अब उनकी सभी और सराहना हो रही है जनप्रतिनिधी अधिकारी तमाम परिचित और क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।
पूर्वा मंडलोई ने मामले में ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा को जानकारी देते हुए बताया कि मैंने पहले प्रयास में ही वर्ष 2020- एमपीपीएससी की परीक्षा दी है जिसमें 19 की परीक्षा में मुझे इंटरव्यू कॉल है वही 20 में मेरा सिलेक्शन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हो चुका है ।
(जनता को सरकारी सुविधा का लाभ मिले यह मेरी प्राथमिकता)
पूर्वा मंडलोई ने जानकारी देते हुए बताएं कि मेरा डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है लेकिन मेरा पहले से ही सपना है कि मैं जनता को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओ को उन तक पहुंचाने में पूरा मदद करूंगी मेरा प्रयास रहेगा कि पंचायत विभाग हो आंगनबाड़ी अस्पताल हो सभी में जो सुविधाएं मिलती है वह आम जन तक पहुंचना चाहिए इसी के लिए मेरा प्रयास रहेगा।
(हर हाल में सफल होना था बस यही मेरा सपना था)
डिप्टी कलेक्टर चयनित होने के बाद पूर्व ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा संदेश भी यही है कि जो भी लोग प्रयास करते हैं चाहे किसी भी फील्ड में जॉब हो या खेल गतिविधि बिजनेस हो अपना फोकस हमेशा अपने लक्ष्य पर बनाकर रखें मेरा यही सोचना शुरू से था कि मुझे सफल होना है और मैं लगातार एमपीपीएससी की ओर ध्यान देती रही जिससे मुझे वर्तमान में सफलता मिली है। पिपली से संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खास खबर