राहुल राठोड़ रिपोर्टर




सरदारपुर -राजोद केंद्र सरकार के 9 वर्ष पुरे होने पर भाजपा संयुक्त मोर्चा की विशेष बैठक व लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र कार्यक्रम में विशेष अतिथि राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। और उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का विकास संभव हो पाया है। कांग्रेस ने सिर्फ झूठे वादे किए हैं।भारतीय जनता पार्टी 5 सालों तक समाज के हित के लिए किए गए कार्य पूर्ण कर वोट मांगती है और कांग्रेस गरीब जनता को गुमराह कर वोट मांगती है।
राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी ने शनिवार को आदिवासी समाज धर्मशाला निपावली में हुए कार्यक्रम कहें। उन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र महिला हितग्राहियों को बांटे गए। शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस मौके पर महाजनसंपर्क जिला प्रभारी वीरेंद्र बघेल, जिला सहसयोजक निलेश भारती, विधानसभा संयोजक राजेंद्र गर्ग, भाजपा जिला मंत्री जमुना भुरिया,पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, मंडल अध्यक्ष दिपक फेमस,मदन चोयल, गिरधारी कुमावत, धर्मेंद्र मंडलोई, अम्रत पायल आदि नेतागण मंचासिन थे। कायक्रम का संचालन अमित सोनी ने किया। आभार मधुसूदन बाहेती ने माना।उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी गोपाल रावडिया ने दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है