राहुल राठोड़ रिपोर्टर




सरदारपुर-राजोद समीपस्थ ग्राम नंदलई में मंगलवार को सड़क हादसे में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे उतर गया, वाहन की गति अधिक होने के कारण बोलेरो नहर में जाकर गिर गया था। हालांकि गर्मी का समय होने के कारण नहर खाली थी, अन्यथा बडा हादसा हो सकता था। इधर वाहन का अगला हिस्सा पुलिया के नीचे जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक वाहन गिरने की आवाज सुनकर क्षेञ के ग्रामीण मदद के लिए दौडे व दो थाना क्षेञों की एंबुलेंस से घायलों को सरदारपुर अस्पताल भेजा गया। जहां पर खबर लिखे
जाने तक घायलों को प्राथमिक उपचार देकर भर्ती कर लिया गया हैं, सूचना पर पहुंची राजोद पुलिस टीम अब बोलेरो वाहन को नहर से बाहर निकालने की मशक्कत कर रही तथा मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अब से कुछ देर पहले एक महिला को गंभीर चोट होने के चलते सरदारपुर से रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार राजोद थाना अंतर्गत ढेलची-बदनावर मार्ग पर बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी-43 बीडी-3223 में सवार ग्रामीण अजमेर से लौटकर अपने गांव जोबट की और जा रहे थे। रास्ते में मोढ पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे माही उपबांध कालीकराय की नहर में जाकर गिर गया था। वाहन गिरने से धमाके की आवाज सुनकर ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे, ग्रामीणों की मदद से ही घायलों को वाहन के अंदर से बाहर निकाला व एंबुलेंस से अस्पहताल भेजा गया था।
अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुअरसिंह पिता गेम सिंह, रुमा पति रतनसिंह, सरिफ पिता सरदार, अरमसिंह पिता ठाकुरसिंह, ठाकुरसिंह पिता केकु, देवसिंह पिता सुरसिंह, सोना, कनीबाई, हिराबाई, मेवसिंह, हिराबाई, सागरीबाई को हादसे में चोट आई है। इसमें से हिरबाई सुरसिंह उम्र 60 साल को रैफर किया गया है। थाना प्रभारी रोहित कछावा के अनुसार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी, सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेज दिया है।
हादसे में 12 लोगों को चोट आई है।.मोके पर मोजुद श्याम जाट ने बताया कि घटना 3 बजकर 35 मिनट की है।
गाडी गिरने कि धमाके की आवाज से सुनकर मार्ग किनारे के जगदीश ओसारी, मुकेश ओसारी, विजय जाट,आशीष जाट, सुनिल जाट,कवरलाल जाट सहित आदि लोगों ने नहर मे गिरे वाहन मे लोगो को निश्ननी की मदद से नहर मे से बहार निकाला।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है