मुकेश अम्बे रिपोर्टर




प्रदेश की महिलाओं की जिंदगी को बदलने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने दिल से निकली लाड़ली बहना योजना को लेकर जिले के हर गांव-हर घर में खुशी का माहौल है। क्योकि अब महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी। उसे मायके जाना होगा या अपने लिए कोई सामान लाना होगा या भतीजे-भतीजी के लिए या अपने बच्चों के लिए कोई सामान खरीदना होगा तो वह पति की ओर नही देखेगी बल्कि लाड़ली बहना योजना के पैसे से स्वयं की एवं बच्चों की जरूरतों को पूरा कर सकती है वही
राजपुर विकासखण्ड के ग्राम नागलवाड़ी पंचायत की महिलाओं ने शिवराज भैया को किया धन्यवाद ,
ग्राम की संगीता विश्वकर्मा ,गायत्री गुप्ता ,एवं ममता नायक ने बताया की इस योजना का लाभ उनको मिल गया है ,उनके खाते में 1000 हजार की राशि भी उनको प्राप्त हो चुकी है , उन्होंने इस योजना को बहुत ही उपयोगी बताया और मुख्यमंत्री भैया का धन्यवाद भी किया है
वही जिले में लगभग 2 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिला है
बडवानी जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी आरएस गुण्डिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 229638 महिलाओं के खातों में 1-1 हजार रुपये के मान से 21 करोड़ 95 लाख 91 हजार 229 रुपये की राशि का अंतरण किया गया।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया