Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*”बालको एवं पुरूषों को महिला संबंधी अपराधो के प्रति जागरूक करने व पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाया गया अभियान”*

किरण रांका रिपोर्टर




ऑपरेशन *अभिमन्यु*



पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना अहीर, महिला सुरक्षा शाखा एवं महिला थाना प्रभारी पूजा राजपूत उप पुलिस निरीक्षक द्वारा पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में विकसित एवं सुरक्षित समाज के निर्माण महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता एवं महिलाओ / बालिकाओं को सुरक्षित वातारण प्रदान करने एवं बालको/पुरूषों को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करने व संवेदनशील बनाये जाने हेतु 08 दिवसीय विशेष अभियान दिनांक 12.06.2023 से दिनांक 19.06.2023 तक विशेषकर पुरूषो / बालको को जागरूक करने हेतु अभियान “अभिमन्यु” शुभंकर संचालित किया जा रहा है। अभिमन्यु अभियान का मुख्य उददेश्य समाज के पुरूषो/बालको को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिलाओ / बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।

आज दिनांक 13.06.2023 को अभियान की शुभारंभ टाऊन‌ पार्क स्थित शहीद भवन जिला पुस्तकालय सीहोर में “अभिमन्यु” शुभंकर के कट आउट एवं फलेक्स लगाकर व उपस्थित आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन को अभियान से संबंधित शपथ (“मैं शपथ पूर्वक प्रतिज्ञा लेता हॅू कि मैं ” अभिमन्यू ” समाज में व्याप्त नशा, दहेज प्रथा, रूढिवादिता, अश्लीलता असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा,लिंग भेद जैसी कुरीतियों के चक्रव्यूह को तोडूंगा और पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक समाज का निर्माण करूँगा) भी दिलायी गयी। हेल्प लाईन नंबरो का प्रचार प्रसार किया गया। महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबर के पंपलेट वितरित किए गये। उक्त कार्यक्रम “अभिमन्यु” शुंभकर के शुभारंभ के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना अहीर, महिला सुरक्षा शाखा सीहोर, महिला थाना प्रभारी पूजा राजपूत , प्रधान आरक्षक संतोष सोनी, महिला आरक्षक दीपिका मालवीय, नीतू उपस्थित रहे।