
पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने थाना रहटगांव के अपराध क्रमांक 78/2023 गौवंश वध अधिनियम तथा पशु क्रुरता अधिनियम में फरार आरोपी आरिफ खान पिता फुरसत खान निवासी बावछिया थाना शमशाबाद जिला विदिशा की सूचना देने वाले को 2 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि फरार आरोपी आरिफ खान पिता फुरसत खान निवासी बावछिया थाना शमशाबाद जिला विदिशा की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना पुलिस को देगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब