Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*ज्ञानवर्धन के साथ साथ देश के पटल पर कटनी की पृष्ठभूमि को उकेरने में भी साबित हुई उपयोगी*

कटनी। कटनी जिले के व्यक्तित्व से परिचय करा रहा है “कटनी को जानें” ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के अंतर्गत 14 जून की प्रश्नोत्तरी का विषय। इस विषय के तहत प्रतिभागी कटनी के अलग अलग क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तित्व के बारे में जान रहे हैं। जिनमें शामिल है स्वामी तारण तरण, कमानिया गेट वाले बाबा जी, पंडित जगमोहन शास्त्री, पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी, बाबा ईश्वर शाह, रायबहादुर हीरालाल राय, बाबू वेंकट रामन। इनके साथ ही डबल्यू जी अल्फर्ड्स, के एल दुग्गड, हनुमान प्रसाद तितबिरासी, रेडियो श्रोता अनिल ताम्रकार, डा कुशल पाठक, किशनचंद राज, परचा राम बजाज, टिखीराम नायक और इंजीनियर अभय पटेल के बारे में भी प्रतिभागियों को जानकारी हासिल हो रही है।
*मंदिरों के बारे में मिली महत्वपूर्ण जानकारी*
प्रतियोगिता के तहत 13 जून को प्रतिभागियों ने संपूर्ण भारत वर्ष में आस्था और विश्वास के प्रतीक संकटमोचन मंदिर मुहांस और अपनी नक्काशी कला के लिए प्रसिद्ध बांधा इमलाज मंदिर के बारे में जाना। इसके अलावा प्रतिभागियों को पचमठा में विराजे सांवले गणेश और कुंसरी की काली माता के संबंध में भी रोचक जानकारियां हासिल हुई। इनसे जुड़े सरल प्रश्नों का उत्तर देकर और रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के बाद पुरवा निवासी अभिधरक खटीक ने प्रथम, मुड़वारा निवासी मानसी सोनी ने द्वितीय, प्रेमनगर निवासी करनजीत निषाद ने तृतीय और रोहनिया निवासी उमिषा द्विवेदी ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।
*2 माह और जारी रहेगी प्रतियोगिता*
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की विशेष पहल पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता अभी 2 माह निरंतर जारी रहेगी। जिसका समापन 15 अगस्त को होगा। यह प्रतियोगिता कटनी के विषय में ज्ञानवर्धन करने के साथ साथ समूचे देश के पटल में कटनी जिले की पृष्ठभूमि को बेहतर तरीके से उकेरने में भी उपयोगी साबित हो रही है।