Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर



चांदामेटा / परासिया :- चांदामेटा वार्ड 8 बुटरिया में एक विश्वकर्मा परिवार के घर का गेस सिलेंडर फटने से गृहस्थी का सारा सामान खाक हो गया। गनीमत है कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई घटना की खबर मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद बिजोलिया दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे ।
मिली जानकारी के अनुसार मनिहारी का धंधा करने वाले बुटरिया वार्ड 8 निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा के घर बुधवार को ग्यारस उदयापन का कार्यक्रम था।जिसमें उनके निवास पर रिश्तेदार परिवार भी शामिल हुए ।कार्यक्रम के दौरान दोपहर लगभग 12:30 बजे घर में रखे सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप धारण कर लिया । जिसके बाद घर में मौजूद सारे लोग बाहर निकल गए । कुछ देर बाद सिलेंडर फट गया और उसके 3 टुकड़े हो गये । अचानक हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए । खबर लगते ही नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद बिजोलिया दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद विधायक सोहन वाल्मीक और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया आग बुझाने के बाद स्थिति का जायजा लेने पर पता चला कि घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया । घर में रखें कुछ नकदी रुपए भी जल गए । इसके अलावा जो भी दस्तावेज घर पर रहे होंगे वह भी जलकर खाक हो गए हैं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मदद का आश्वासन दिया है।