Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चोरी लूटपाट व‌ अवेध नशे के कारोबार को रोकने के लिए दिया ज्ञापन।चोरी लूटपाट व अवैध नशे के कारोबार को नहीं रोका गया तो सड़कों पर उतर कर किया जाएगा उग्र आंदोलन – राधेश्याम मीणा मूंडला।*

गुलाब सिंह मारू रिपोर्टर

दिनांक 15/06/23

लोकेशन = श्योपुर



विओ = श्योपुर – बड़ौदा क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, लूटपाट व अवैध नशे के कारोबार को रोकने के लिए भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूडला के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ौदा क्षेत्र के युवाओं ने बड़ौदा थाने पर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक श्योपुर के नाम बड़ौदा थाना प्रभारी राजेश शर्मा को ज्ञापन दिया । चोरी, लूटपाट व अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा नहीं कसने की स्थिति में आगामी दिनों में उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई । इस अवसर पर बड़ौदा थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र चोरों को गिरफ्तार करके चोरी की घटनाओं को उजागर किया जाएगा क्षेत्र में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है । गांवों में बनी रक्षा समितियों को सक्रिय कर दिया गया है व ग्रामीण जनों से भी सहयोग करने की अपील की जा रहा है । किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया की श्योपुर जिला शांतिपूर्ण जिला है परंतु विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार चोरी और लूटपाट की घटनाओं में वृद्धि हुई है। बड़ौदा क्षेत्र के रतोदन, मकड़ावदा कलां , मूंडला सहित अन्य गांवों में हुई चोरी व लूटपाट की घटनाओं के कारण आमजन में भय व्याप्त है । चोरी व लूटपाट की घटनाओं का प्रमुख कारण अवैध नशे का कारोबार भी है क्षेत्र में स्मेक, गांजा व अवैध शराब का कारोबार चल रहा है जिस पर पुलिस प्रशासन के द्वारा अंकुश नहीं लगाया जा रहा है । क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और लूटपाट की घटनाओं को तत्काल रोका जाए व अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसकर अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए अन्यथा की स्थिति पर सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसका समस्त उत्तरदायित्व पुलिस प्रशासन का होगा । इस अवसर पर महाराजपुरा पंचायत के सरपंच योगेश मीणा कलोनी, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष बंटी जाटव,दिनेश सुमन बड़ौदा, महावीर बाजरली, रुकमाल बाजरली, नेरेंद्र मीणा, रूकमाल मीणा, दिलखुश बड़ौदा, दिनेश मीणा बोरदादेव, जगमोहन धानोंद, रामदयाल सुमन, सुरेश‌ कलोनी उपस्थित रहे ।

वाइट = चंदुनी के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मुंडला