Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सब्जी लहसुन प्याज व्यापारियों ने बरसात के मौसम में नीलामी स्थान में की परिवर्तन की मांग
फल सब्जी व्यापारी एसोसिएशन ने अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह के नैतृत्व में मंडी सचिव को सौपा मांग ज्ञापन

किरण रांका रिपोर्टर

उन्नतशील फल सब्जी मण्डी व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने नवागुत कृषि उपज मंडी समिति आष्टा की सचिव श्रीमति प्रवीण चौधरी से मुलाकात कर फल सब्जी व्यापारियो की विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नगरपालिका परिषद आष्टा नरेन्द्र कुशवाह ने किया। उन्होने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि हम सभी फल सब्जी व्यापारियो ने आज मंडी सचिव श्रीमति प्रवीण चौधरी से मिलकर बरसात के मौसम में व्यापारियो एवं फल सब्जी उत्पादक किसानो की समस्याओ को देखते हुए नीलामी कार्य अनाज कृषि उपज मंडी आष्टा के शेड में कराने की मांग की। वर्तमान में लहसून, प्याज की नीलामी का कार्य मार्केंटिग सोसायटी के पास स्थित खुले प्रांगण में किया जाता हैं। आने वाले समय में बरसात के मौसम में आष्टा क्षैत्र एवं आसपास के क्षैत्र में प्याज एवं लहसून की फसल का उत्पादन बहुतायत में होने के कारण पूरे वर्ष इन जिंसो की मंडी में आवक रहती हैं। सब्जी व्यापारियों को बरसात के मौसम में तेज बारिश होने तथा हवा आंधी आदि की स्थिति में प्रमुखतः नीलामी करने में परेशानी होती हैं। किसान भी अपनी प्याज एवं लहसुन की फसले खुले में लाते हैं तब भी बरसात से फसल खराब हो जाती हैं। मंडी सचिव श्रीमति प्रवीण चौधरी ने व्यापारी शिष्ठ मंडल से ज्ञापन प्राप्त कर सभी समस्याओं को शीघ्र निराकृत करने पर सहमति दी। इस अवसर पर व्यापारीगण मनोज कुशवाह, साबिर राईन, सुशील कुशवाह, रवि कुशवाह, जफर भाई राईन, जुबेर भाई, अफसर भाई, आजाद भाई, अफसर भाई, वसीम भाई राईन, आशिक भाई, अजीज भाई, नरेन्द्र महेश्वरी, राजमल मालवीय, प्रतीक महाडिक आदि मौजूद थे।