जिला ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे





राजपुर-: राजपुर में मंडी प्रांगण में जनपद पंचायत राजपुर के तत्वाधान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 28 जोड़ों का हुआ विवाह जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता सरदार खन्ना ,भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी ,पूर्व सांसद सुभाष पटेल ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंतर सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम पटेल, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, जनभागीदारी अध्यक्ष प्रीतम राज बडोले सहित अन्य लोगों ने शादीशुदा जोड़ों को आशीर्वाद दिया है वही जनपद पंचायत सीईओ अशोक कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 28 जोड़ों का विवाह हुआ है जिसमें अधिकारी व कर्मचारी एवं परिवार जन शामिल हुए हैं जिसमें सरकार ने उपहार अनुसार रुपये 49000 का चेक सभी जोड़ों को दिया गया है। वही अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र पटेल थाना प्रभारी यशवंत बडोले ,महिला बाल विकास अधिकारी निरंजन सिंह डुडवे स्वास्थ्य विभाग अधिकारी सीबीएमओ एमएस सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया