पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*कलेक्टर के प्रयास से मिली स्वीकृति, स्कूलों में सुविधा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर सजग*
कटनी। नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ होने से पूर्व शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा स्कूलों में पर्याप्त इंतजाम कराए जा रहे हैं। विशेषकर बालिकाओं के प्रसाधन के लिए अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए भी सतत प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री प्रसाद के सतत प्रयास से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलोंडी विकासखंड ढीमरखेड़ा में सर्वसुविधायुक्त बालिका शौचालय के लिए लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा 5.86 लाख रुपए के आहरण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
*2 ब्लॉक में अलग अलग बनेंगे शौचालय*
उल्लेखनीय है कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलोंडी शाला भवन में पूर्व से दो ब्लॉक स्थित हैं। जहां पर दोनों ब्लॉक के लिए अलग अलग बालिका शौचालय निर्माण के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर जिला पंचायत द्वारा एक प्रस्ताव लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल को प्रेषित किया गया था। जिसे अपर संचालक वित्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा स्वीकृत करते हुए प्रस्तावित शौचालय का नक्शा अनुसार निर्माण के लिए 2.93 लाख रुपए प्रति इकाई से कुल 5.86 लाख रुपए आहरित करने की अनुमति प्रदान की है। उक्त राशि शासकीय हाई एवम् हायर सेकेंडरी स्कूल भवन की स्थाई संपतियों के अनुरक्षण मद अंतर्गत विकलनीय होगा।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद