एस पाटीदार रिपोर्टर






जिला कार्यकारिणी में छ: उपाध्यक्ष तथा 31 लोगों को पदाधिकारी बनाया।
लोकेशन:-मनावर।
विओ:—–मानव अधिकार परिषद के धार जिला के जिला अध्यक्ष अशोक जैन ने मनावर नगर में जिला स्तरीय मानव अधिकार परिषद का मिलन समारोह साधु- संतों के उपस्थिति मे आयोजित किया । कार्यक्रम रविवार को जैन समाज के प्रमुख मंदिर दादावाड़ी के परीसर में संपन्न हुआ ।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा गुरुदेव का पूजन किया गया ।मांडू के संत नरसिंहदास महाराज ने रामायण की चौपाई का गायन कर मानव अधिकारों के गठन करने की आवश्यकता क्यो पडी।के संबंध उन्होंने कहा कि मानव के किसी कार्य को करने में काफी समय हो जाता है , कार्य नहीं होता था। इसलिए केंद्रीय शासन द्वारा मानव अधिकार परिषद के गठन की अनुमति दी। सर्वे भवंतु सुखिनः ,सर्वे संतु निरामया : संस्कृत का श्लोक कह कर अपने संबोधन को विराम किया। संत स्वामी अखंडानंद जी ने जिला मानव अधिकार परिषद के गठन के संबंध मे अपनी ओजस्वी वाणी से संबोधन किया। गंधवानी विधानसभा प्रभारी शैलेश दुबे ने कहा कि सभी को भारतीय संविधान में दिए गए अधिकारों के अंतर्गत सभी मानव को समान अधिकार दिए गए हैं। ।जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता गणेश जर्मन ने अपने संबोधन मे कहा है कि प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उपयोग करना चाहिए। मानव को जागरूक होना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियो को शिकायत कर अपना कार्य करवाना चाहिए। सरकारी और गैर सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार को रोकना है ।प्रकृति सभी मानव को समान जीवन जीने का अधिकार सौंपती है। इसी तरह ओर भी अतिथियो ने अपने व्यकत्व दिए।
भाजपा के वरिष्ठ नेता , दादाबाड़ी के अध्यक्ष एवम जैन समाज रत्न श्री रमेश चंद्र खटोड ने संतो से आशीर्वाद लेकर अपने विचार व्यक्त किए। मानव अधिकार परिषद धार जिला के जिला अध्यक्ष अशोक जैन ने नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें छ: उपाध्यक्ष एवम 31 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए ।कार्यक्रम के संचालन सुंदरलाल राठौर ने किया।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*