Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रहटगांव-सोमवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम झाड़बीड़ा में सांसद डी डी उईके , भाजपा जिला अध्यक्ष अमरसिंह मीणा, टिमरनी विधायक संजय शाह के द्वारा झाड़बीड़ा से जिनवानी 3 किलोमीटर सड़क जो कि 10 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बनेगी।

आज इस सड़क का भूमि पूजन विधायक शाह  के द्वारा किया गया।  शीघ्र ही कार्य शुरू होगा जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है और कांग्रेस सिर्फ कहती है करती नहीं है। वहीं सांसद डीडी उईके ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है और मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है और भाजपा सरकार के द्वारा गर्भ से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं संचालित की जा रही है जिससे आम लोगों से लेकर मध्यमवर्गीय परिवारों तक को फायदा हो रहा वहीं टिमरनी विधायक संजय शाह का नागरिकों के द्वारा तुलादान भी किया गया । वहीं विधायक शाह ने कहा कि सभी के सहयोग से मुझे लगातार तीसरी बार विधायक बनाया है। जिससे मैं क्षेत्र के लोगों का आभारी हूं ,मेरे द्वारा लगातार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य किया जा रहा है। और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में सतत विकास की गंगा बह रही है और आगे भी अपना मतदान रुपी सहयोग प्रदान करें, जिससे जो कुछ कार्य रह गए हैं वह भी पूरे किए जाएंगे।

झाङबीड़ा से जिनवानी मार्ग 3 किलोमीटर सडक मार्ग 10 करोड़ 52 लाख रू की लागत से लोक निर्माण विभाग से बनेगा वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ एस.के. गुप्ता ने बताया कि जल्द सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा।

वही भूमि पूजन कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा जिला मंत्री गया प्रसाद पांडे, विधायक प्रतिनिधि हरिओम पटेल ,सुनील दुबे एवं अरुण गौर,गोंविद पालीवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे मौजूद रहे ।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍️