
भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे देश में जोर शोर से निकली। हरदा नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ कृषि मंत्री कमल पटेल ने रथ की रस्सी खींच कर किया।


शहर के रास्ते पर जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। वही रास्ते में कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुरली की तान छेड़ दी। जिस पर राधा कृष्ण की जोड़ी ने भाव विभोर नृत्य किया। उसके बाद भगवान जगन्नाथ की आरती की गई। रथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई।

भगवान जगन्नानाथ रथ यात्रा मे कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, भाजपा नेता देवी सिंंह सांखला सहित शहर के सैकड़ों लोग रथ यात्रा में शामिल हुए।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन