Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कृषि मंत्री  कमल पटेल ने बुधवार को स्थानीय सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़कों के निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के निर्माण कार्य गुणवत्ता के निर्धारित स्तर के साथ समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। कृषि मंत्री श्री पटेल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अतिरिक्त मुख्य सचिव से दूरभाष पर बात कर जिले के ग्राम आदमपुर से सुरजना के बीच सड़क निर्माण कार्य तत्काल स्वीकृत करने के लिये कहा।

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के महाप्रबन्धक श्री डी. के. त्रिपाठी व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। कृषि मंत्री श्री पटेल ने श्री त्रिपाठी को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नही किया जाए। उन्होने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने, गुणवत्ता का ध्यान न रखने तथा सड़कों का निर्माण कार्य अनावश्यक रोकने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध ब्लेक लिस्टेड करने की कार्यवाही की जाए।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍