*मेहगांव विधानसभा में कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी ने ग्रामीणों के बीच किया जनसंपर्क, समस्याओं से हुए रूबरू
*
*मेहगांव -* मेहगांव विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया और लोगों से मुलाकात की। वहीं शोकाकुल परिवारों के बीच पहुँचकर शोक संवेदना प्रकट की। प्रमोद चौधरी मेहगांव क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर लोगों की समस्याएं भी सुन रहे है वहीं हर सम्भव मदद और समस्याओं का निराकरण कर रहे है। पिछले कई दिनों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठप है जिसके कारण आमजन का जीना दूभर हो गया है। विद्युत समस्याओं को लेकर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान प्रमोद चौधरी ने ग्राम पर्रावन, पिपरौआ, ग्राम आंतों, मेहगांव एवं अन्य गाँव में पहुँचकर जनसंपर्क किया।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन