*मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल के साथ कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी ने की मुलाकात*
*रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर कांग्रेस नेताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित की*

*मेहगांव -* मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद जेपी अग्रवाल के दो दिवसीय ग्वालियर दौरे पर मेहगांव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद चौधरी ने मुलाकात की। इस दौरान ग्वालियर के होटल सेंट्रल पार्क में जेपी अग्रवाल के साथ मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव एवं मेहगांव क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर बातचीत की। मुलाकात के पश्चात कांग्रेस नेताओं के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद जेपी अग्रवाल, अशोक सिंह, मेहगांव कांग्रेस के नेता प्रमोद चौधरी, सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने फूलबाग स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुँचकर पुष्पांजलि अर्पित की।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल अपने दौरे के दौरान प्रमुख कांग्रेस नेताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है