*ग्राम पर्रावन में कुंवर सिंह परमार की बिटिया की शादी में प्रमोद चौधरी ने बेला सौंपकर की रस्मअदायगी*
*मेहगांव -* मेहगांव के ग्राम पर्रावन में श्री कुंवर सिंह परमार की बिटिया की शादी में दो परिवारों के बीच संबंधों को मधुर करने के लिये बेला की रस्म होती है। जिसमे बड़े बुजुर्गों के निवेदन पर कचनाव कलाँ निवासी वरिष्ठ समाजसेवी कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी ने लड़की पक्ष की ओर से लड़के पक्ष को ससम्मान बेला सौंपकर रस्म अदा की और नए संबंध जोड़े। इस दौरान सभी ग्रामवासियों ने उनकी सहजता की तारीफ की और बधाई दी। गांव में सभी समाज के बीच मानवीय एकता को जोड़ने की पहल सराहनीय है वहीं विधानसभा चुनावों को लोग जातिगत भावना से देखते है वहीं प्रमोद चौधरी के द्वारा मानवीय भावना, भाईचारे और प्रेम के संबंधों ने यह साबित कर दिया कि संबंध दो परिवारों के नही बल्कि गांव, समाज और क्षेत्रों के होते है
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है