
हरदा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 अर्थात पाक्सो एक्ट के तहत थाना सिविल लाइन हरदा में दर्ज एक मामले में राकेश पिता गजराज कोरकू निवासी जामली दमामी आरोपी है।

इस आरोपी के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है लेकिन आरोपी राकेश अभी तक फरार है। तृतीय अपर सत्र विशेष न्यायाधीश श्री रोहित सिंह ने उद्घोषणा जारी की है, जिसमें अपेक्षा की गई है कि आरोपी राकेश 10 जुलाई 2023 को इस मामले में विशेष न्यायालय हरदा के समक्ष अपना पक्ष रखे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब