Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 26 जून 2023 को हरदा एसडीएम महेश बमन्हा ने शासकीय दस्तावेजों में हेराफेरी करने तथा कूट रचित दस्तावेज तैयार करने की शिकायतों की जांच के बाद 5 पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। इन सभी का मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय हरदा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
एसडीएम हरदा महेश बमन्हा ने बताया कि जिन पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं उनमें समरधा ग्राम के पटवारी जयंत जगैत, हंडिया तहसील के पटवारी हरिराम कुमरे, पान तलाई हंडिया के पटवारी दीपक राजपूत, सोनतलाई हंडिया के पटवारी कपिल प्रधान तथा धनगांव हंडिया के पटवारी आशीष मालवीय शामिल है। जिला प्रशासन को इन सभी भ्रष्ट पटवारियोंं की चल अचल संपत्ति की भी जांच निष्पक्ष रूप से करनी चाहिए और सभी पांचो पटवारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर इन भ्रष्टाचारियों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍