Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी



स्लंग / सागर जिला के
खुरई में सोमवार को प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के पुत्र अविराज सिंह ने खुरई के आचार्य विनोबा भावे वार्ड में 60 लाख के कार्य का भूमिपूजन एवं रानी अवंती बाई वार्ड में 30 लाख के विकास कार्य का लोकार्पण किया
अविराज सिंह ने खुरई के आचार्य विनोबा भावे वार्ड में 60 लाख रूपए की लागत से बनने वाले लुहर्रा पहुंच मार्ग का भूमिपूजन करते हुए कहा कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी के प्रयासों से क्षेत्र में निरंतर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में विकास को हमेशा महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को विश्व के हर कोने में पहुंचाना, हमारी संस्कृति को संजो के रखना भाजपा में इसको भी प्राथमिकता दी गई हैं
अविराज सिंह ने रानी अवंती बाई वार्ड (जरवांस) में 30 लाख रूपए लागत से बने नव निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण करते हुए कहा कि हमारे खुरई क्षेत्र को हम देश का सबसे बेहतर और समृद्ध विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आपके मंत्री भूपेन्द्र भैया हर सुख-दुख में आपके साथ हैं। इसके पूर्व मंत्री पुत्र अविराज सिंह ने खुरई में नवीन प्रतिष्ठान डिवाईन फिटनेस जिम का शुभारंभ भी किया।
इस अवसर पर कोमल सिंह पटेल, जोधन सिंह पटैल, मानसिंह पटैल, रामचरण पटैल, नगर पालिका अध्यक्ष नन्ही बाई अहिरवार, विनिता सौर, नर्मदा बाई अहिरवार, धर्मेन्द्र पटैल, नरेन्द्र पटैल, जोधन सिंह पटैल, भगवान सिंह पटैल, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर, रूपसिंह पटैल, गोविन्द्र पटैल, भारत पटैल, गजराज पटैल, कैलाश पटैल, लक्ष्मण सिंह पटैल, शिवचरण यादव, लक्ष्मण यादव, राजेश पटैल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।
कृषि यंत्र, खाद बीज वितरित किए

अविराज सिंह खुरई में आयोजित कृषि आदान सामग्री वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां किसान भाईयों को पावर स्पेयर, खाद, बीज आदि का वितरण किया। इस अवसर पर अविराज सिंह ने कहा कि आज मुझे पहली बार क्षेत्र के किसान भाईयों से मिलने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि मंत्री भूपेन्द सिंह जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने किसानों के लिए जितना किया है इतना किसी प्रदेश की सरकार ने नहीं किया है। अविराज सिंह ने कहा कि मंत्री भूपेन्द्र भैया किसानों के लिए बीना नदी जैसी बड़ी परियोजना लाए हैं