Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एस पाटीदार रिपोर्टर



विश्व के किसी भी मन्दिर मे चतुर्भुज रूप मे विराजित नही है।


लोकेशन:- मनावर।

विओ:—–मनावर से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रकृति की सुरम्य वादियों में खाटू श्याम मंदिर का निर्माण किया गया ,जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 27 से 29 जून तक तीन दिवसीय होगी।

मंदिर के पुजारी श्री कपिल शास्त्री ने बताया कि विश्व के किसी भी मंदिर में कहीं भी चतुर्भुज रूप में श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी के साथ श्री श्याम और श्री कुबेर भंडारी एक साथ नहीं है ,जबकि कुराडाखाल में चारों एक साथ स्थापित होंगे। मंदिर को यह अद्वितीय बनाता है। उक्त मूर्तियां राजस्थान के जयपुर से क्रय गई ।

उल्लेखनीय है कि महाभारत के पात्र भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक को उनकी माता मोरवी ने आह्वान किया कि महाभारत में जो भी युद्ध हार रहा है ।आप उनका साथ देना। बर्बरीक के पास तीन अद्भूत कला थी।जिससे वह किसी को भी पराजित कर सकता है। भगवान कृष्ण को इस बात का संज्ञान हुआ तो भगवान कृष्ण ने बर्बरीक का शिश मांग लिया, जिसे उन्हे सहर्ष स्वीकार कर लिया और बर्बरीक ने भगवान को शीश दे दिया। बर्बरीक ने भगवान से शर्त रखी थी कि मुझे महाभारत का युद्ध देखना है तब भगवान ने उनके शीश को अमृत पान कराकर एक पहाड़ी पर रख दिया। वहां से उन्होंने महाभारत का युद्ध देखा। कलयुग मे खाटू शयाम के दर्शन का विशेष महत्व है।
आज विशाल पैमाने पर कुराड़ाखाल से बाल कन्याओ एवम महिलाओ की कलश यात्रा निकली।सिर पर कलश एवम श्रीफल लेकर 4 किलोमीटर की लम्बी दूरी की यात्रा तय की गई। पूरे रास्ते मे नृत्य करते हुए कन्याओ की टोली निकली।मुख्य यजमान नीरज बरफा सपत्निक संगीता बर्फा थी।बुधवार को एक दिवसीय खाटू श्याम की कथा सायं को होगी।गुरूवार को पूर्णाहुति ,आरती,एवम छप्पन भोग की प्रसादी का वितरण होगा। रात्रि मे सौरव शर्मा, दुर्गा गामड, कृतिका रठौड एवम निकिता सिगाडे द्वारा श्याम किर्तन की प्रस्तुती दी जावेगी।ग्राम के सभी गणमान्य नागरिक गण ,जिला पंचायत सदस्य श्री गणेश जर्मन, समिति के विश्वदीप मिश्रा,राधेश्याम मुकाती, कार्यक्रम मे उपस्थित थे।