Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आज दिनांक 27/06/2023 दिन मंगलवार को पन्ना जिले की अमानगंज तहसील के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत इस अमानगंज सरस्वती…….।

लोकेशन – अमानगंज
** आज दिनांक 27/06/2023 दिन मंगलवार को पन्ना जिले की अमानगंज तहसील के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत इस अमानगंज सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम में उपस्थित होकर माननीय प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन सुना ***
आज अमानगंज तहसील सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सभी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत कार्यक्रम को सुना, अमानगंज मंडल के अमानगंज निवासरत सभी कार्यकर्ताओं ने अमानगंज के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उपस्थित होकर एक बड़ी टीवी के माध्यम से एक साथ सभी कार्यकर्ताओं ने मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत कार्यक्रम देखा और सुना,
कार्यक्रम को सर्वप्रथम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गान अपने स्थान पर किया,
सर्वप्रथम स्वागत भाषण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दिया, उसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने विचार रखे, और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने पूरे भारत देश के हर बूथ से जुड़े कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया उसके बाद भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बूथ के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया बूथ के कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत कैसे हो इस विषय पर अपने विचार रखे यह कार्यक्रम अमानगंज के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना,
आज के इस कार्यक्रम में अमानगंज मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, जिला सह कोषाध्यक्ष दशरथ गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष लल्लू लाल रावत, राम लाल लखेरा, अरविंद दुबे, रणमत सिंह, शंकर लहंगेरे, प्रेम नारायण शर्मा, गजेंद्र सिंह परिहार, राजदीप गोस्वामी, आनंद सिंह राजपूत, अमित दुबेदी, अमित चंदपुरिया, चंद्रशेखर मिश्रा, राहुल चौबे, बृजेश सोनी, बुद्धू प्रजापति, घमंडी चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे