Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रदीप अवस्थी रिपोर्टर

*अमानगंज*_नगर के गणमान्य नागरिक सभी समुदायों के बीच थाना अमानगंज में आज शाम दिनांक 27/06/2023 दिन मंगलवार को बकरी ईद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई । थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने कहा कि अफवाह से दूर रहें। इंटरनेट मीडिया पर आने वाली अफवाहों को फारवर्ड न करें। कुर्बानी के दिन जमा होने बाले खून वेस्ट मटेरियल को एक जगह गड्ढा कर डाल दें। कहीं भी ज्यादा भीड़ नहीं लगाना है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटने पर उसकी सूचना तुरंत देने के लिए कहा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस संवेदनशील जगहों पर मौजूद रहेगी। अमानगंज नगर के सदर वसीम खान, सहित मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी वा समाजसेवीयो ने अपनी बात रखी। थाना प्रांगण में नगर के लोगों ने बताया कि अमानगंज का इतिहास रहा कि हिदू-मुस्लिम हर पर्व साथ मनाते हैं। इस मौके पर मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामलाल लखेरा, मंडल महामंत्री प्रदीप अवस्थी, पत्रकार प्रेम नारायण शर्मा,राजदीप गोस्वामी, बल्लू खान,शाहिद खान, जसवंतपुरा से सुदीप सिंह , थाना स्टाफ से हेमंत सिंह, रामशरण वर्मा ,वरदानी, ईएसआई बिंदा प्रसाद प्रजापति, ईएसआई अयोध्या प्रसाद, ईएसआई सुशील कुमार तिर्की, एएसआई प्रकाश मंडल, सहित नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।।