किरण रांका रिपोर्टर



आज आष्टा नगर के दबंग थाना प्रभारी श्री पुस्पेंद्र जी राठौर के जन्म दिन के अवसर पर उनको आष्टा युवा सगठन द्वारा उनकी ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा ,देश सेवा ,समाज सेवा के कार्य के लिए सम्मान पत्र से समानित किया साथ ही पुष्प गुच्छ भेट किए,साथ ही स्थानीय थाना परिसर में आष्टा युवा सगठन के सदस्यो ने जन्म दिवस पर आम के पौधे का रोपण भी किया इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री राठौर ने कहा की वृक्षारोपण मानव जाति को कई लाभ प्रदान करता है और हम सभी इस बारे में अच्छी तरह जानते हैं। हम यह भी जानते हैं कि हम में से प्रत्येक के द्वारा किए गए छोटे-छोटे प्रयास पृथ्वी पर समग्र पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा अंतर उत्पन्न कर सकते हैं। हमारे अस्तित्व और कल्याण के लिए पेड़ और पौधे कितने महत्वपूर्ण हैं लेकिन हम में से कितने लोग नियमित रूप से पेड़ लगाते हैं? यदि आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो यह समय है जब आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी प्रयास कर सके उन्हें करना चाहिए।
आज जन्म दिवस पर पार्वती थाना प्रभारी श्री विक्रम जी आदर्श ने भी वृक्षा रोपण किया एवम आष्टा युवा सगठन के सभी युवा साथियों ने थाना प्रभारी श्री पुष्पेंद्र जी राठौर को जन्मदिन पर उनके उज्जवल भविष्य एव्म स्वास्थ्य जीवन की शुभ कामनाएं दी इस अवसर पर सगठन के रोहित तोमर,अभिषेक पाटीदार,राहुल जाट बजाज ,अखिलेश पाटीदार रोहित प्रजापति, नीलेश पाटीदार, अनिमेष सोनी उपस्थि थे

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया