श्रीप्रकाश पाठक रिपोर्टर





एंकर
नगर परिषद पवई द्वारा नगर में प्रथम गौरव दिवस का आयोजन कारगिल शहीद कुंवर बालेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी आनंद मिश्रा एवं कारगिल शहीद धर्मपत्नी श्रीमती राधा सिंह रही कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत दहायत नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा की गई जिसमें कार्यक्रम की सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा कारगिल शहीद कुंवर बालेंद्र सिंह की छायाचित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उनकी पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया इसी दौरान कारगिल शहीद की धर्मपत्नी श्रीमती राधा सिंह का साल श्रीफल फूल गुच्छ देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत ने गौरव दिवस के आयोजन को लेकर कहा अगले वर्ष और भी बड़े वृहद स्तर पर गौरव दिवस मनाया जाएगा वहीं उन्होंने कहा वार्ड नंबर 15 में नगर के प्रतिष्ठित मनोज लटोरिया द्वारा कारगिल शहीद बालेंद्र सिंह की मूर्ति स्थापित के साथ शहीद चौक नाम रखा जाएगा इस अवसर पर सीएमओ अरुण कुमार श्रीवास्तव जनप्रतिनिधि नगर पालिका स्टाफ पार्षदगण नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ पत्रकार गणों की मौजूदगी रही

More Stories
कायाकल्प अभियान CHC मझौली में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का हुआ बाह्य मूल्यांकन
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*