Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा वार्ड क्रमांक 17 के नागरिकों की समस्याओं की होगी सुनवाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री  तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री  कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के शहरी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि 1 जुलाई को नगरीय क्षेत्र हरदा के वार्ड क्रमांक 17 में शनिवार को चौपालों का आयोजन होगा। यह वार्ड चौपाल जिला पंचायत हरदा के हॉल में आयोजित होगी।


कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि वार्ड चौपाल आयोजन के दिन सुबह से ही नगरीय निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, उचित मूल्य की दुकान, पटवारी, उपयंत्री, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित संबंधित समस्त विभागों के मैदानी स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों से आवेदन लेंगे। इन आवेदनों का निराकरण कलेक्टर की उपस्थिति में आयोजित वार्ड चौपाल में उसी दिन किया जावेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍