Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम बड़झिरी का दौरा कर वहां आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने गांव की पेयजल समस्या तथा उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न वितरण के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की। चौपाल में अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। इस दौरान एसडीएम टिमरनी  महेश बडोले व अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।


कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान ग्रामीणों को समझाइश दी कि महिलाओं के प्रसव घर पर ना कराएं, बल्कि शासकीय अस्पताल में ही कराएं ताकि जच्चा बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहें। उन्होंने गांव में रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए कार्यों की जानकारी पंचायत सचिव से ली। कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम बड़झिरी में नवनिर्मित किचन शेड का निर्माण कार्य भी देखा। सचिव ने बताया कि बड़झिरी पंचायत में लगभग 40 कार्य रोजगार गारंटी योजना के तहत संचालित हैं।

चौपाल में विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौरे ने ग्रामीणों को जननी शिशु सुरक्षा योजना और प्रसूति सहायता योजना के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि अस्पताल में महिलाओं का प्रसव होने पर उनका निशुल्क उपचार और निशुल्क टीकाकरण तो होता ही है साथ ही जननी सुरक्षा योजना और प्रसूति सहायता योजना के तहत प्रसूता को लगभग 16 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी मिलती है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की उपयंत्री ने बताया कि गांव में 14 हैंडपंप है। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत लगभग 42.87 लाख रुपए की पेयजल योजना स्वीकृत होकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍