Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*कलेक्टर ने रिकार्ड सुधार के लिए दिए निर्देश, जांच दल गठित*

कटनी। अवैध कब्जा संबधी एक शिकायत पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा नायब तहसीलदार बिलहरी को जांच कर निराकरण के निर्देश दिए गए। निर्देश के परिपालन में जांच दल गठित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
*शिकायतकर्ता ने नहीं पेश किए दस्तावेज*
शिकायतकर्ता गणेश प्रसाद यादव ने कलेक्टर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत करते हुए बताया कि खसरा नं 867 रकवा 0.07 हेक्टेयर भूमि पर संतोष यादव द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने प्राप्त शिकायत पर जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश नायब तहसीलदार बिलहरी को दिए। जांच में पाया गया कि उक्त भूमि पर भगवत प्रसाद का 40 वर्ष से पेत्रक मकान बना हुआ है, जिसमे भगवत प्रसाद अपने परिवार सहित निवासरत है तथा कोई नवीन कब्जा नहीं किया गया है। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता द्वारा बेजा कब्जा संबंधित कोई आवेदन भी प्रस्तुत नहीं किया गया।
*नक्शा त्रुटि, रिकॉर्ड सुधार करने कार्यवाही*
जांच में पाया गया की बंदोबस्त के दौरान नक्शा में त्रुटि की वजह से कब्जा और खसरा अभिलेख में अंतर है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा रिकॉर्ड सुधार का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किए जाने निर्देशित किया गया। निर्देश पर उप तहसील स्तर पर पांच हल्का पटवारियों का दल गठित कर उन्हे रिकॉर्ड त्रुटि सुधार के संबंध में तीन दिन के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है।