Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रोहित पाठक रिपोर्टर

सिमरिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोलही के ग्राम में मनरेगा के तहत नया तालाब का निर्माण कार्य कराया जाना स्वीकृत हुआ हैं। जिसकी राशि लगभग 14.99 लाख बताई जा रही हैं। अब ग्राम पंचायत के सरपंच एवं रोजगार सहायक कीं मिली भगत से मनरेगा के कार्य को जेसीबी एवं ट्रैक्टर से कराया जा रहा हैं। वही ग्रामीणों ने बताया कीं जहाँ पर ग्राम पंचायत तालाब निर्माण कार्य कर रही हैं वही पूर्ब मे रोड ठेकेदार के द्वारा सैकड़ो हाइवा मिट्टी निकाल कर गोलहि मोहद्रा सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था। अब उसी तो ग्राम पंचायत लीपापोती कर नया निर्माण कार्य दिखना चाह रही है। JCB से कार्य कीं सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के द्वारा वीडियो बनाकर के मीडिया को जानकारी दी ग्रामीणों की मांग है कि मनमानी करने बाले पंचायत कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और स्थानीय मजदूरों से तालाब का काम कराए जाए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर से काम करवाया जा रहा था जिसका विरोध कर काम बंद करवाया गया है।
जब इस सम्बद्ध मे ग्राम पंचायत कीं रोजगार सहायक रामा भारती शर्मा से जानकारी लेनी चाही तो उनके द्वारा सचिव से जानकारी लेने के लिए बोला गया उनको इसके सम्बन्ध मे कोई जानकरी नहीं हैं. परन्तु ज़ब ग्राम पंचायत के सचिव राधिका प्रसाद मिश्रा से बात करनी चाही तो उनके द्वारा बताया गया कीं कार्य कीं जानकरी मुझे भी नहीं हैं नहीं कोई वर्क ऑडर हुआ हैं। यह कार्य सब इंजिनियर एवं सरपंच द्वारा कराया जा रहा हैं। उसकी जानकरी वही दे पाएगे। परन्तु जब सरपंच गीता कुशवाहा से इसके बारे मे जानकरी लेनी चाही तो बार बार कॉल करने के बाबजूद कोई जबाब नहीं आया। अब सवाल यह उठ रहा हैं कीं आखिर ग्राम पंचायत मे इतना बड़ा निर्माण कार्य चल रहा है. पंचायत के कर्मचारीयों को जानकरी भी नहीं हैं। इसका मतलब साफ हैं कीं जानकरी सभी के पास हैं परन्तु कोई देना नहीं चाहता। जिससे स्पष्ट हैं कीं उक्त कार्य सभी कीं शह से चल रहा हैं।