बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

बाबरिया के नाम पर मुहर लगना तय है । परासिया/ विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा भी अपनी चुनावी रणनीति तैयार कर रही है। इस चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में काफी गंभीरता देखी जा रही है। दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव अग्नि परीक्षा साबित होगा। कांग्रेस के लिए तो करो या मरो की स्थिति है। क्योंकि कांग्रेस हारती है तो न सिर्फ उसका गढ़ ध्वस्त हो जाएगा बल्कि जिले के सांसद रहे और मुख्यमंत्री पद के दावेदार कमलनाथ का अस्तित्व भी संकट में आ जाएगा। दूसरी ओर भाजपा काफी जोशो खरोश में है। छिंदवाड़ा जिले में तो उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है जो भी है सिर्फ पाना ही पाना है। इसलिए भाजपा अपने प्रत्याशी चयन को लेकर काफी सावधानी बरत रही है। भाजपा सूत्रों की बात मानें तो परासिया से इस बार भी ताराचंद बावरिया को प्रत्याशी बनाने की कवायद चल रही है। सिर्फ अधिकृत रूप से उनके नाम की घोषणा होना बाकी है। जिसका उदाहरण कुछ दिनों पहले ग्रामीण मंडल की एक बैठक में देखने को आया, बूथ स्तर की इस बैठक में हजारों भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। सभी ने एक स्वर में ताराचंद बावरिया को भाजपा परासिया का प्रत्याशी बनाने की बात कही। साथ ही कहा कि यदि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा जिले से चुनाव लड़ेंगे तो यह सोने में सुहागा जैसा होगा और भाजपा पूरी सीट जीतेगी। यह बैठक शक्ति केंद्र ऊर्धन के ग्राम जमुनिया पठार दीघवानी, छिंदा सेठिया, रावनवाड़ा, फुटेरा शह पानी,में संपन्न हुई।ग्रामीण मंडल शिवपुरी में समस्त शक्ति केंद्र पर बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य रूप से विस्तारक योगेश वावनकर पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया,मंडल अध्यक्ष देवी पाल,महा मंत्री,रूपेंद्र डेहरिया, राजकुमार सिंह, जगदीश पाल, रामतीरथ यादव,नरेश चन्द्रवंशी,रूपए डेहरिया, तुकाराम दुर्गे, डॉ अरुण राव अनिल विश्वकर्मा, मुन्ना शाही, श्रीराम चौहान, देवी सिंह राजपूत,गोपाल डेहरिया, मुकेश सालवंशी, गीता सिंह बघेल,प्रमिला शिववंशी ज्योति डेहरिया,,समस्त शिवपुरी मंडल के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।