बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

न्यूटन/परासिया। परासिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काजला निवासी एक बुजुर्ग एवं एक बालिका की मंधान डेम में डूबने से मौत हो गई। तो वही एक दूसरी बालिका अभी लापता बताई जा रही है। जिसे देर शाम तक ढूंढा गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। काजरा निवासी 60 वर्ष दिमाग चंद नागवंशी मंधान डैम से लगे हुए अपने खेत गया हुआ था जहां उसके साथ में गांव की ही एक 9 वर्षीय बालिका रोशनी उईके व आरती उईके भी मवेशी चराने गई हुई थी। दोपहर 3:30 जब खेत से वापस अपने घर आते समय मंधान नदी को पार करते समय अचानक पानी की गहराई में तीनों समा गए। जिन्हें डूबते हुए देख एक किसान ने उन्हें बचाने का प्रयास किया जिसमें रोशनी उईके की डूबने से मौत हो गई तो वहीं गंभीर अवस्था में दिमाग चंद नागवंशी को परासिया अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि जहां उसकी मौत हो गई। वहीं 7 वर्षीय आरती उईके को देर शाम तक उसे डैम के पानी में ढूंढा गया। किंतु उसका कुछ पता नहीं चल पाया। न्यूटन चौकी प्रभारी फगन सिंह मरकाम ने बताया कि बुधवार सवेरे से पुन: लापता बालिका की खोज की जाएगी।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।