Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

20 जून 2023 को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में 19 वें एशियन गेम्स, होंगझाऊ, चीन के लिए भारतीय जुदृजित्सू टीम चयन ट्रायल हुआ जिसमें रोहिणी कलम को सफलता प्राप्त हुई। 16 सदस्यीय भारतीय टीम में 8 पुरुष एवं 8 महिलाओं का चयन किया गया। हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे मध्यप्रदेश की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम (52 किलोग्राम भार वर्ग में) ने 19वें एशियन गेम्स, होंगझाऊ, चीन के लिए भारतीय जुजित्सू टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। रोहिणी कलम ने बताया कि वह विगत कई वर्षों से एशियाई खेलों के लिए मेहनत कर रही थी और उनके द्वारा कई अंतरराष्ट्रीय, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप, एशियन इंडोर मार्शल आर्ट गेम्स, एशियन बीच गेम्स, राष्ट्रीय प्रतियोगिता जैसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 23 स्वर्ण 14 रजत एवं 9 कांस्य प्राप्त किए जा चुके हैं एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण, 13 रजत एवं 11 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं और मध्यप्रदेश शासन की विक्रम अवॉर्ड की सूची में भी नाम नामांकित किया गया है। रोहिणी का एशियाई खेलों में चयन होने पर पूरे मध्यप्रदेश के खिलाडियों का सुनहरा भविष्य बनाने के लिए हौसला मिलेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री ध्रुव कुमार तिवारी श्रीमती पायल अली, श्री बहादुर सिंह, श्री ज्ञान सिंह ठाकुर, श्री आदिल अली प्राचार्या डॉ. संगीता सिन्हा तथा देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा विद्यालय परिवार ने रोहिणी कलम को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।