*किसान,मजदूर और बेरोजगारी के खिलाफ बरासों में कांग्रेस ने भरी हुँकार

*
*मेहगांव -* भारतीय जनता पार्टी की किसान, मजदूर और आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ ग्राम बरासों के शंकर जी मंदिर के विशाल प्रांगण में राठौर समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री नरेश सिंह राठौर द्वारा कांग्रेस की संकल्प सभा आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी, अमित दांतरे, रामहरी शर्मा, रणजीत गुर्जर, जयश्रीराम बघेल, आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता राहुल भदौरिया ने की। इस दौरान मानसिंह कुशवाह ने कहा कि भाजपा ने धोखे से अपनी सरकार बनाई है वो सदैव लोकतंत्र का हनन करने वाली पार्टी बन गई है। वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की हालत बदतर हो गई है। वहीं बिजली पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिये भी आमजनता त्रस्त है। भ्रस्टाचार का गड बन चुके मध्यप्रदेश को कांग्रेस पार्टी ही बचा सकती है। इसलिए 2024 में गरीब, किसान मजदूर की सरकार बनाने का हम सब संकल्प लें।
कांग्रेस की संकल्प सभा मे सैंकड़ों की संख्या में किसान, मजदूर, महिला एवं युवाओं ने उपस्थित होकर कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है