Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

आष्टा/ पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री मोहन सारवान के मार्गदर्शन मे थाना आष्टा पुलिस के द्वारा 02 माह पुराने बिजली चोरी के प्रकरण मे 02 आरोपियों से करीब 425 किलो बिजली के एल्यूमिनियम के तार जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.5.23 को एवं दिनांक 14.6.23 को कनिष्ठ यंत्री बिजली विभाग भंवरा क्षेत्र के द्वारा बिजली चोरी की रिपोर्ट थाना आष्टा पर की गई । जिस पर थाना आष्टा पर अपराध क्रमांक 287/23 एवं 353/23 धारा 136 विद्युत अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया । उक्त अपराध की विवेचना के दौरान 02 आरोपियों सलीम शाह पिता जमील शाह उम्र 28 साल नि0 जमशेद नगर कस्बा सीहोर एवं दीपक परमार पिता इमरतलाल परमार उम्र 27 साल नि0 ग्राम रफीकगंज थाना मण्डी जिला सीहोर की निशादेही पर उपरोक्त दोनो प्रकरणों मे चोरी गए तार मे कुल 425 किलो तार जप्त किया गया है ।
उक्त कार्यवाही मे थानाप्रभारी आष्टा निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, सहायक उप निरीक्षक रमेश मांझी, प्रधान आरक्षक अशोक यादव, आरक्षक जीतेन्द्र परमार, सैनिक नारायण सिंह सभी थाना आष्टा एवं पुलिस थाना मण्डी के पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही ।