सन्दीप शर्मा की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री कार्यालय को लाडली बहनों ने बताया, उनकें बेंक खाता में आ गया है एक हजार
कटनी (07 जुलाई ) – मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से संबंधित मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त सभी शिकायतों का समाधान कारक निराकरण कर दिया गया है। योजना के तहत सभी चारों महिला हितगा्रहियों में से प्रत्येक के बेंक खाता में एक-एक हजार रूपये प्राप्त हो चुके हैं ।
जिला प्रबंधक लोक सेवा दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से संबंधित शिकायतें निराकृत कर दी गई है । विजराघवगढ़ के वार्ड नंबर 4 की निवासी उर्मिला कुम्हार के पंजाब नेशनल बेेंक के खाते में और आरती वंशकार के स्टेट बेंक ऑफ इंडिया के खाते मे एक-एक हजार रूपये आ चुके है दोनों ही हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन द्वारा लाडली बहना योजना की राशि मिलने की जानकारी पूछने पर बताया कि उनके बैंक खातें में राशि आ चुकी हैं। जबकि बहोरीबंद भखरवारा निवसी भारती तिवारी ने बताया कि उनके नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बेंक के खाता में एक हजार रूपये आ चुके है । इसी प्रकार विजराघवगढ़ नगर परिषद की वार्ड क्रमांक 13 की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की हितग्राही फूलबाई कोल ने मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आने पर बताया कि उनके भारतीय स्टेट बेंक के खातें में एक हजार रूपये की राशि पहले ही आ चुकी है ।


More Stories
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन
कटनी मुड़वारा स्टेशन में अवैध वेंडरों का जाल, ठेकेदार की दबंगई—मीडिया कर्मी को दी जान से मारने की धमकी
कटनी जंक्शन से मुड़वारा तक अवैध वेंडरों का जाल, यात्रियों की सेहत से खिलवाड़—रेल प्रशासन मौन