


रिपोर्टर राजू देवड़ा
आज दिनांक 6 जुलाई 2023 को दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित बालीपुर के द्वारा पशु चिकित्सालय मनावर के माध्यम से मास डिवर्मिंग दिवस के उपलक्ष में पशु स्वास्थ्य शिविर व टीकाकरण प्रोग्राम रखा गया जिसमें ग्राम बालीपुर के 246 पशुओं को गलघोटू के टीके लगाए गए तथा डिवर्मिंग हेतु दवाइयां प्रदाय की गई टीकाकरण प्रोग्राम में पशु चिकित्सालय मनावर से डॉक्टर श्री मनोहर सोलंकी जी के द्वारा टीकाकरण व डिवर्मिंग की गई व टीकाकरण और डी वार्मिंग के फायदे पशुपालकों को बताए गएपशु टीकाकरण प्रोग्राम में पशु चिकित्सालय मनावर से डॉ श्री मनोहर सोलंकी जी गो सेवक उमेश चोयल, रितेश मेवाडे, महेंद्र बघेल इंदौर दुग्ध संघ से प्रबंधक श्री संतोष कोकने जी सुपरवाइजर श्री जगदीश सुलाखिया , श्री विजय देवड़ा वह दुग्ध संस्था सचिव श्री बाबूलाल देवड़ा एवं पशुपालक सदस्य श्री गोपाल पाटीदार, श्री सुनील धनगर ,श्री मुकेश पाटीदार व अन्य पशुपालक उपस्थित रहे ।
राजू देवड़ा बालीपुर धाम की खास खबर

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया