
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
स्लंग/ अकूत संपत्ति के मालिक खाद्य औषधि अधिकारी अमरीश दुबे के जबलपुर और सागर स्थित निवास पर ईओडब्लू की टीम ने एक साथ छापामार कार्यवाही की है। कार्रवाई के दौरान आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने खाद और औषधि अधिकारी अमरीश दुबे के पास 600% से अधिक की संपत्ति पाई है। अमरीश दुबे का जबलपुर में स्टार पार्क शताब्दीपुरम के पास घर है, इसके अलावा ईओडब्ल्यू ने सागर में स्थित निवास पर भी कार्यवाही की है। खाद्य औषधि अधिकारी अमरीश दुबे वर्तमान में सागर में पोस्टेड है, कुछ माह पहले उनकी पोस्टिंग जबलपुर से सागर हुई है। अभी तक की जांच में ईओडब्ल्यू ने पाया है कि खाद्य औषधि अधिकारी अमरीश दुबे ने 600% से अधिक की संपत्ति अर्जित कर रही थी। जबलपुर में उनका 90 लाख रुपए का एकआलीशान ट्रिपल एक्स बांग्ला है, इसके अलावा शुगर मिल में भी 90 लाख के इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज ईओडब्ल्यू को मिले हैं। शताब्दीपुरम में ही 24 स्क्वायर फीट का एक प्लाट मिला है जिसमें कीमत 65 लाख की है। इसके अलावा नरसिंहपुर में दो प्लॉट और एक बैंक लॉकर की भी जानकारी मिली है। जल्द ही ईओडब्लू की एक टीम नरसिंहपुर भी जाएगी। बताया जा रहा है कि 2008 में अमरीश दुबे की नियुक्ति हुई थी।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट न्यूज़:- हाल ही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला ने महेंद्र गोयनका से संबंधित एक मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग (recuse) कर लिया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पारदीवाला ने मामले पर असंतोष व्यक्त करते हुए टिप्पणी की, “इस केस में कौन हैं महेंद्र गोयनका,” और इसके पश्चात उन्होंने इस प्रकरण की सुनवाई करने से इंकार कर दिया।
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
43 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद तेजभान सिंह सेवानिवृत्त, जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ सम्मान