
दिनांक 07/07/23
लोकेशन/ सागर
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
थाना केसली में दिनांक 08/01/2023 को पलक खरे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी केसली जिला सागर द्वारा आरोपिया मीना पति नरेन्द्र जैन खरीदी केन्द्र प्रभारी, दिगम्बर स्व सहायता समूह ग्राम बम्हौरी, केन्द्र के कम्प्यूटर आपरेटर एवं समिति स्तर पर नियुक्त सर्वेयर प्रशांत सेन के विरूद्ध एक लिखित आवेदन पेश किया था कि इनके द्वारा अवैधानिक रूप से लाभ कमाने, शासन के साथ धोखाधड़ी, की मंशा से अमानक स्तर की धान बोरियों में भरी गई है। जिस पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्र. 08/23 धारा 420, 406,409,34 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जिले के ईनामी आरोपियों को पकडने हेतु लगातार आदेश जारी किया जा रहा है। जो के आदेश के पालन में फरार इनामी आरोपीगण की लगातार तलाश पतासाजी की जा रही थी। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किये गये थे। मुखबिर को सक्रिय कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना एवं अनुविभागीय अधिकारी देवरी के आदेश में टीम गठित कर आरोपियों की लगातार तलाश की गई इसी दौरान मामले के मुख्य आरोपी जिसके द्वारा उक्त अपराध की प्लानिंग की गई थी, अतिशय पिता अवधेश जैन निवासी गाँधी वार्ड देवरी, आरोपी सर्वेयर प्रशांत पिता राधेश्याम सेन निवासी छीर देवरी तथा कम्प्युटर आपरेटर अनुपम दुबे पिता बृजकिशोर निवासी सहजपुर केसली जिसके द्वारा ई उपार्जन पोर्टल पर इंट्री की जाती थी, गिरफ्तार कर पूछताछ की तथा जिन्होनें बताया कि वह दिगम्बर स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित धान खरीदी केन्द्र केसली में मीना जैन एवं राहुल जैन के साथ मिलकर सर्वेयर एवं ऑपरेटर के रूप में किसानों का अच्छा धान खरीदकर उसमें खराब किस्म का धान (भूसी) मिलाकर किसानों एवं शासन के साथ धोखाधडी कर मुनाफा कमाते थे। आरोपियो से घटना में प्रयुक्त सामग्री जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है एवं खराब किस्म की धान (भूसी) के स्रोत के संबंध में जांच की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नेहा सिंह गुर्जर, उप निरी. सत्यव्रत धाकड, आर. राकेन्द्र, आर. पुष्पेन्द्र, आर. साकेत, आर. नीलेश, आर. कन्छेदी, म. आर. रागिनी, म. आर. अनामिका की सराहनीय भूमिक रही।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है