Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



*विभिन्न गतिविधियों होंगी आयोजित*

कटनी( 07 जुलाई )- कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ‘जिला-स्तरीय युवा उत्सव 2023 के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नेहरु युवा केंद्र कटनी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार ‘‘जिला-स्तरीय युवा उत्सव 2023’’ का आयोजन 13 जुलाई को किया जा रहा है।

“प्रधान मंत्री जी के अमृत काल के पांच प्रण” के थीम के अंतर्गत यह कार्यक्रम जिले के अग्रणी शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में आयोजित किया जावेगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पांच विधाओं में कुल 200 युवाओं के बीच प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी एवं प्रत्येक विधा से एक विजयी प्रतिभागी राज्य स्तर युवा उत्सव 2023 में भाग लेगा।

बैठक में पांच विधा क्रमानुसार “सामूहिक नृत्य, कविता लेखन, भाषण, मोबाइल फोटोग्राफी एवं चित्रकला” प्रतियोगिता है, प्रत्येक विधा में विजेता तीन प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय, तृतीय को सम्मान स्वरुप मोमेंटो एवं इनाम राशी प्रदान की जाएगी। साथ ही सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जन अभियान परिषद्, आयुष विभाग, जिला व्यापर एवं उद्योग केंद्र, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से नशामुक्ति शिविर, रोजगार गारंटी शिविर आदि लगाने एवं केद्र सरकार, राज्य सरकार के तहत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में डॉ. माधुरी गर्ग कार्यक्रम अधिकारी, रा.से.यो., शास. तिलक कॉलेज कटनी को संस्कृतिक कार्यक्रम का प्रभारी, एवं शास. तिलक महाविद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय एन.के.जे., शास. कन्या महाविद्यालय को विभिन्न प्रतियोगिताओ में छात्रों की सहभागिता एवं पंजीयन बड़ी संख्या में कराने का निर्णय लिया गया। आयोजन में भाग लेने के लिए इच्छुक युवा 15-29 वर्ष की आयु के बीच होना चाहिए एवं कटनी जिले का निवासी होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नेहरु युवा केंद्र कटनी, कार्यालय पता गली न. 02, राय कालोनी, जबलपुर रोड, कटनी में अथवा दूरभाष 07622-221788 द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में कीर्तिका कुहर जिला युवा अधिकारी, नेहरु युवा केंद्र कटनी, डॉ. आशीष रेजा आयुष विभाग, वेद प्रकाश परौहा प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र, सर्वेश तिवारी केन्द्रीय विद्यालय एन.के.जे., नागेन्द्र यादव शास कन्या महविद्यालय, डॉ. तेजसिंह केशवाल जन अभियान परिषद, राजेश कुमार पटेल जिला व्यापर एवं उद्योग केंद्र, सुदीप सहाने रिसर्च एसोशियेट, डॉ. रुक्मणि प्रताप सिंह जिला संगठक, रा.से.यो., चन्दन चक्रवर्ती खेल विभाग आदि की उपस्थिति रही।