Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर


नागलवाड़ी जिला बड़वानी
सकल हिंदू समाज नागपवाडी के तत्वावधान में शनिवार को भव्य कावड़ यात्रा भिलट धाम नागलवाड़ी से निकली गई , कावड़ यात्रा शाम 5 बजे भिलट मंदिर से शुरू हुई, जो नवलपुरा मोहल्ला, बस स्टैंड , पुलिस थाना चौराहा, होते हुए खलघाट नर्मदा धाम को पहुंचेगी । कावड़ यात्रा निकालने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान भिलट देव का पूजा अर्चना की । कांवड़ यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने पूरी श्रद्धा और भक्ति से जब भगवान भोलेनाथ के बोल बम के जयकारे लगाए तो इस जयघोष से पूरा नागलवाड़ी धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया।भक्ति भाव और श्रद्धा सुमन के साथ निकली कावड़ यात्रा के सकल हिंदू समाज के कार्यकर्ता महेश यादव एवं संतोष यादव ने बताया की नागलवाड़ी से पहला वर्ष है यह कावड़ यात्रा निकाली जा रही है जो नागलवाड़ी शनिवार को प्रारंभ होते हुए लगभग 80 किलोमीटर दूर खलघाट मां नर्मदा का जल लेने के लिए पहुंचेगी,,वहा से यह कावड़ यात्रा रविवार प्रातः 4 बजे नागलवाड़ी शिखर धाम के लिए रवाना होगी और भगवान भिलट देव का मां नर्मदा के जल से अभिसेख किया जायेगा
,उन्होंने बताया की कावड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य है की मां नर्मदा का जल ,जो लिफ्ट एरिगेशन योजना शुरू हुई है वह जल्द किसानों के खेतों तक पहुंचे साथ ही गांव में सुख समृद्धि और खुशाली बनी रहे इस हेतु आज नागलवाड़ी से लगभग सैकड़ो भक्तगण कावड़ यात्रा लेकर मां नर्मदा का जल लेने निकले है ,
इस कावड़ यात्रा में ,गणेश जी परमार,हेमंत शिंदे, राकेश कुशवाह, गोरू यादव , जाट,पुस्पेंद्र कलमे,सुभम गुप्ता, महावीर ठाकुर, बजरंग दल से राहुल कुशवाह,कपिल जाट,दीपक गेहलोद,राहुल यादव,डाक्टर संकर राय के साथ सैकड़ो कावड़ यात्री सामिल हुए।