Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा। हरदा जिले के खमलाय गांव में 6 जून को हुई डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है। इसी के साथ 34 लाख रुपये  का सोना भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

भाजपा नेता हीरालाल पटेल के यहां रात के 3:00 बजे घटना हुई थी। जिसमें 5 बदमाश मुंह बांधकर घर में प्रवेश हुए थे। घटना के समय हीरालाल पटेल के बेटे आदित्य विश्नोई व उनकी पत्नी घर में मौजूद थी। बदमाशों ने उनको बांधकर घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन ने पत्रकारों को बताया कि घटना के बाद टीम गठित की थी। प्रारंभिक सूचना के आधार पर सर्वप्रथम अंतर राज्य अपराधी श्याम पिता माधव सिंह निवासी बिहार को गिरफ्तार किया। बिहार के इस आरोपी ने घटना करना कबूला तथा घटना का सूत्रधार बाबूलाल पिता नागौ राखुण्डे निवासी भुसावल जलगांव महाराष्ट्र का रहने वाला है, उसके शामिल होना बताया। पुलिस ने उसे भुसावल से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 34 लाख का सोना जेवर बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। तथा तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। पुलिस ने फरार आरोपियों के नाम को गोपनीय रखा है। एसपी ने बताया कि घटना में गांव क्षेत्र का एक आरोपी भी शामिल है उसी ने अंतर राज्य गिरोह के बदमाशों को डकैती डालने की योजना बताई थी। सभी बदमाशों की मुलाकात खंडवा जेल में हुई थी। इसके बाद स्थानी बदमाश के कहने पर खमलाय गांव पहुंचे थे। आरोपियों पर 30000 का इनाम घोषित किया गया था।


प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक हरदा स्वयं घटनास्थल पर डटे रहे और उनके साथ पुलिस टीम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस छीपाबड उदयभानसिहं, निरीक्षक प्रवीण चढोकर थाना प्रभारी थाना छीपाबड निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन हरदा, निरीक्षक सुशील पटेल थाना प्रभारी थाना टिमरनी, उपनिरीक्षक मनोज दुबे, उपनिरीक्षक संतोष श्रीवास्तव, उनि सीताराम पटेल, उनि अविनाश पारधी, उनि संदीप जाट, उनि मांगीलाल ठाकरे, सउनि राजेश रघुवंशी, सउनि कौशल दिक्षित, सउनि सतोष बामने, सउनि संजय शर्मा, सउनि रामभोग शर्मा, प्र. आर. तुषार धनगर, प्र. आर, मनोज रघुवंशी, प्र. आर. बृजेश साहू, प्र. आर. योगेश पटेल, प्र. आर. राजेश मालवीय, आर. सृजन ठाकुर, अशोक बारिया, महेश कुसारिया, कमलेश परिहार, मनोज दोहरे, लोकेश सातपुते, आर. उमेश पंवार, मयंक एवं प्र. आर. महेन्द्र वर्मा जिला खंडवा शामिल थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍