
हरदा/ टिमरनी-: विधानसभा निर्वाचन – 2023 को ध्यान में रखते हुए जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की वल्नरेबिलिटी मेपिंग की जा रही है।


इसी क्रम में सोमवार को कलेक्टर ऋषि गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने रहटगांव के पालीवाल विद्यालय में पटवारियों एव कोटवारों की बैठक ली।

उन्होंने पटवारियों व कोटवारों से चर्चा कर एक एक मतदान केंद्र की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान एसडीएम टिमरनी महेश बडोले के साथ-साथ एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलैया, थाना प्रभारी रहटगांव मनोज कुमार उइके , तहसीलदार प्रमेश जैन व नायब तहसीलदार रश्मि धुर्वे रहटगांव भी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रहटगांव खंड के दूधकच्छ मंडल के ग्राम पान्तलाई में 5 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह है।