मुकेश अम्बे रिपोर्टर

बड़वानी के रोजगार मेले में चयनित हुये 49 युवा
बड़वानी 10 जुलाई 2023/मध्यप्रदेश शासन की रोजगारन्मुखी योजनानतर्गत जिला रोजगार कार्यालय एवं ग्रामीण आजीविका मिशन बड़वानी के संयुक्त तत्वाधान में आईटीआई बड़वानी में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल की अध्यक्षता में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के पश्चात 49 युवाओं का चयन किया है। रोजगार मेले में 108 युवाओं ने अपना पंजीयन करवाया था ।
जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डूडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार इस मेले में प्रतिभा सिन्टेक्स प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर ने 5 युवाओं का, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस बड़वानी ने 5 युवाओं का, एमीटेक्स इंजीनियर सर्विस लिमिटेड जुलवानिया ने 03 युवाओं का, सीपेट भोपाल ने 08 युवाओं का, मैकाल सुता शुगरमिल्स प्रायवेट लिमिटेड घटवा ने 05 युवाओं का, शिवशक्ति एग्रीटेक इन्दौर ने 05 युवाओं का, एलएनएम टेक्नो ने 05 युवाओं का, मेजाइक वर्कस्किल्स प्रायवेट लिमिटेड ने 13 युवाओं का चयन किया है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया