Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



*कलेक्टर ने की विशेष पहल, रिजल्ट सुधार हेतु समिति गठित*
*जिले के प्रत्येक शासकीय हाई और हायर सेकेण्डरी विद्यालय में होगा मासिक मूल्यांकन टेस्ट*

कटनी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वी और कक्षा 12 वी की बोर्ड परीक्षाओं के जिले के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के लिए नवीन शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ ही कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा विशेष कार्ययोजना बनाई जाकर उस पर अमल कार्यवाही शुरू करा दी गई है। उल्लेखनीय है कि कटनी जिला अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के शिक्षण सत्र 2022-23 की माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम संतोष जनक नहीं आए थे। जिसे लेकर संवेदनशील कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा चिंता व्यक्त करते हुए इसमें सुधार लाने विशेष कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया था।
*बैठक में बनी रणनीति, सुधार समिति गठित*
शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार चिंतनशील और प्रयासरत कलेक्टर श्री प्रसाद ने बोर्ड परीक्षा के जिले के परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के लिए एक विशेष बैठक आहूत की। जिसमें कक्षा 10 वी और 12 के परीक्षा परिणामों में शिक्षण सत्र 2023-24 में व्यापक सुधार लाने के लिए विचार विमर्श कर रणनीति निर्धारित की गई। विचार मंथन उपरांत बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए एक कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा एक विशेष समिति का गठन किया गया। जिसके लिए नोडल अधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी रीठी अनिल कुमार चक्रवर्ती को बनाया गया है। वहीं सुधार हेतु गठित इस समिति में श्रीमती नीरज मीता अर्नोल्ड प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल मझगवां फाटक, श्रीमती कल्पना मिश्रा प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल कटंगी कला, एनपी गुप्ता प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल हीरापुर कौंडिया, मौजीलाल चक्रवर्ती प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बिरुहली, रियाज सिद्दकी माध्यमिक शिक्षक शास. हाई स्कूल कुठला और महेंद्र कुमार यादव डाटा एंट्री ऑपरेटर शास. उ. मा. विद्यालय पिपरिया परौहा को शामिल किया गया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने उक्त समिति को जिले के शासकीय विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार लाने का दायित्व सौंपा है।
*बनाई गई यह रूपरेखा*
शिक्षण सत्र 2023-24 में बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशेष रणनीति बनाई गई। जिसके तहत रिजल्ट में सुधार हेतु कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेकर एक रूपरेखा तय की गई है। तय रूपरेखा अनुसार वर्तमान शिक्षण सत्र में जिले के सभी शासकीय हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल में कक्षा 10 और 12 में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के गुणात्मक सुधार के लिए उनका मासिक मूल्यांकन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रति माह विषयवार प्रश्नपत्र तैयार किए जायेंगे जो कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी वार्षिक प्रश्न पुस्तिका पर आधारित ब्लूप्रिंट के अनुसार होंगे। विद्यार्थियों के शालावार मासिक मूल्यांकन की समीक्षा स्वयं कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा की जाएगी और जिन शाला और विद्यार्थियों की मूल्यांकन रिपोर्ट खराब होगी उनमें सुधार के लिए अतिरिक्त शिक्षण व्यवस्था मुहैया करा परिणाम सुधारने प्रयास किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी के लेक्चर के वीडियो का भी चयन भी विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा।
*विषय विशेषज्ञों का किया गया चयन*
तय की गई रूपरेखा के तहत मासिक मूल्यांकन हेतु विषयवार प्रश्नपत्र बनाने के लिए जिले भर से योग्य 39 विषय विशेषज्ञों का चयन किया गया है। जिनमें कक्षा 10 वी के लिए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय हेतु कुल 12 विषय विशेषज्ञ शिक्षक चुने गए हैं। वहीं कक्षा 12 के हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, जीव विज्ञान, रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र, इतिहास, भूगोल, राजनीति, समाज शास्त्र, अर्थ शास्त्र, व्यावसायिक अध्ययन, पुस्तपालन एवम् लेखाकर्म विषय के मूल्यांकन हेतु प्रश्न पत्र तैयार करने 27 विषय विशेषज्ञों का चयन किया गया है। ये सभी विषय विशेषज्ञ जिले के विभिन्न शासकीय हाई और हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के विषय शिक्षक हैं। कलेक्टर श्री प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहायक शिक्षा राजेश अग्रहरी, शिक्षा नोडल विवेक दुबे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रीठी अनिल कुमार चक्रवर्ती सहित समिति सदस्यों एवम् शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी रही।
*पवित्र भाव से कराएं अध्यापन: कलेक्टर*
कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले के समस्त शिक्षकों से पवित्र और निश्चल भाव से विद्यार्थी हित में कार्य करने अपील की। उन्होंने कहा की शिक्षक स्वप्रेरित होकर अंतर्मन से विद्यार्थियों के हित में अध्यापन हेतु अपना शत प्रतिशत योगदान दें, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षण गुणवत्ता में सुधार होने के साथ साथ जिले का परीक्षा परिणाम भी बेहतर हो।