किरण रांका रिपोर्टर

*आष्टा/ मां वैष्णवी नगर के संचालक वीरेंद्र राठौर नगर के राठौर समाज मंदिर में सकल पंच राठौर समाज की बैठक में राठौर समाज आष्टा का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया
राठौर मंदिर में समाज के वरिष्ठ जनों ने एक अहम बैठक आहूत की थी जिसमें करीब 10 से अधिक नाम अध्यक्ष पद हेतु दावेदार के लिए पूर्व से तय थे किन्तु जैसे ही वीरेंद्र राठौर का नाम अध्यक्ष पद हेतु सामने आया तो किसी ने भी उनका विरोध नहीं किया सभी ने करतल ध्वनि से वीरेंद्र राठौर को सकल पंच समाज अध्यक्ष पद हेतु चुन लिया।
वीरेंद्र राठौर के अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज सहित उनके शुभचिंतकों ने बधाइयां दी देर रात तक ढोल धमाकों के साथ जश्न मनाया गया विरेंद्र राठौर पूर्व में भी सामाजिक कार्यों में सदैव आगे रहे वर्तमान में श्री राठौर तीर्थ न्यास उज्जैन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
वीरेंद्र राठौर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद समाज जनों में हर्ष है और वीरेंद्र राठौर से काफी उम्मीद भी है। यहां तक कि जब वीरेंद्र राठौर ने अपना पहला उद्बोधन समाज जनों के बीच दिया तो काफी लोग उनके उद्बोधन से भावुक हो गए।
वीरेंद्र राठौर जल्दी ही अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे साथ ही उन्होंने समाज वालों को विश्वास दिलाया है कि जिस पद की आपने मुझे जिम्मेदारी दी है मैं उसकी पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से पूर्ण करूंगा समाज हित में एवं समाज के उत्थान के लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा।
उन्होंने समाज जनों से आने वाली 16 जुलाई को राठौड़ तीर्थ न्यास की यात्रा का स्वागत करने एवं उसकी तैयारी करने के लिए जुटने का आह्वान किया है।
बधाई देने वालों में समाज के पूर्व अध्यक्ष लखन राठौर ,रुपेश राठौड़, वार्ड पार्षद तेज सिंह राठौर, सहित बड़ी संख्या में समाज जनों ने एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है