मांगे पूरी नही हुयीं तो करेंगे प्रदेश ब्यापी हड़ताल
पटबारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार लहार नवीन भारद्वाज को सौंपा ज्ञापन
मोनू उपाध्याय
आज पटबारी संघ लहार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार लहार नवीन भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा इसमे पटबारी संघ अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पटबारी लगातार किसानों के हितों में कार्य करते चले आ रहे है और साथ ही 56 विभागों के कार्य भी पटबारियों द्वारा किये जा रहे है फिर भी कई बार ज्ञापन देने के बाद पटबारियों कि मांगे आजतक नही सुनी गई ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि अगर 15 दिन में मांगे पूरी नही की गई तो पटबारी संघ प्रदेश ब्यापी हड़ताल करने के लिए मजबूर होगा ।
ये है प्रमुख मांगे
पटबारियों का ग्रेड पे अट्ठाइस सौ करते हुए समयमान बेतनमान विसंगतियों को दूर किया जाबे ।
पटबारियों की ग्रह जिले में पदस्थापना की जाबे ।
नवीन पटबारियों की सीपीसीटी की अनिवार्यता सम्बन्धी नियम समाप्त किया जाबे ।
ज्ञापन देने बालों में ये रहे मौजूद
योगेंद्र सिंह राजावत,कमल सिंह कौरव,देवेंद्र सिंह नरबरिया,अर्चना भदौरिया,बादाम सिंह,सुनील चौरसिया,मणि चौहान आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।





More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ